दुर्ग निगम सभापति चुनाव: भाजपा ने श्याम शर्मा को उतारा मैदान पर…..
दुर्ग। दुर्ग निगम में सभापति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा से सीनियर पार्षद श्याम शर्मा और कां्रेस से भास्कर कुंडले को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है। सभापति पद पर भाजपा की जीत तय है। निगम में भाजपा के 40 और कांग्रेस के 12 पार्षद है |8 निर्दलीय पार्षद भी चुनकर आए हैं।
जिस प्रकार निगम में भाजपाई पार्षदों की संख्या ज्यादा हैं उससे माना जा रहा हैं कि श्याम शर्मा दुर्ग निगम के सभापति होंगे