Uncategorizedदुर्ग-भिलाई ब्रेकिंगलेटेस्ट अपडेट

दुर्ग ब्रेकिंग:दुर्ग राजनांदगांव बायपास पर बड़ा सड़क हादसा…..भिलाई बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की भीषण सड़क हादसे में मौत…….

DURG/होली त्यौहार के दिन भिलाई में बड़ा कार हादसा हुआ।  भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की दर्दनाक मौत हो गई। कार में तीन युवक भी सवार था। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनका इलज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपन दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा की तरफ खाना के लिए जा रही थी। सभी लोग स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया।

खाना खाकर लौटते समय कार चालक इतनी तेज रफ्तार में कार चला रहा था कि अंजोरा ढाबा के पास अचानक उसका कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी। दुर्घटना इतनी तेज थी कार टोटल लॉस कंडीशन में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि चालक और उसके साथियों ने शराब भी थी। कार के पास से शराब की बोतल भी मिली है। दुर्घटना में चारों कार सवारों को गंभीर चोट आई। इसमें सवार ऋचा कौशिक को काफी अधिक चोट आई। इससे उसे रायपुर सीधे रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों का इलाज आरोग्यम हॉस्पिटल दुर्ग में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *