BREAKING: valentine’s day पर प्रेमी युगल ने जहर खा लिया
यहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। और युवक का उपचार जारी है।
साथ जीने-मरने कसमें खाने के चक्कर में एक प्रेमी जोड़े ने वेलेंटाइन डे पर गलत कदम उठा लिया। इसमे प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना मध्यप्रदेश के खंडवा जिले पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरिया की है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते रोशनी पुत्री शिवकरण और देवेंद्र पुत्र सखाराम ने मंगलवार रात को खेत मे जाकर जहर खा लिया। स्वजनों को पता चला तो इन्हे गंभीर हालत में रात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। और देवेंद्र का उपचार जारी है। मृतिका के पिता शिवकरण ने बताया कि गांव का यह लड़का मेरी बेटी के पीछे पड़ा था, उसे समझाइश भी दी गई लेकिन कल रात को बेटी को ले जाकर दोनो ऐसा गलत काम किया हमे इसकी उम्मीद नहींं थीं।
देवेंद्र के पिता ने बताया की रात एक बजे तक देवेंद्र घर नहीं आया। उसे फोन लगाया तो कहने लगा कि हमने खेत में जहर खा लिया है। लड़की के स्वजन और हम खेत पहुंचे दोनों को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उपचार के लिए भर्ती करवाया है। इस संबंध मे टीआई संजय पाठक ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। दोनों को घटना स्थल से स्वजन सीधे जिला अस्पताल ले गए थे। वहां लड़की की मौत होने की सूचना है। लड़का गंभीर है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।