Aaj ka rashifal: 20 February 2025, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती है। आज व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी अपने के व्यवहार से मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। संभलकर रहें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं, तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठायें। किसी लंबी यात्रा पर न जाएं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज व्यापार में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट आएगी। वाणी पर संयम रखें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे है, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope
आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी और परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नये काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।