छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संत कुमार केसकर के निवास पर आयोजित
दिनांक 17 अप्रैल 25 को छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संत कुमार केसकर के निवास सेक्टर – 10 मे आयोजित किया गया l
बैठक के एजेंडा
दिनांक 28 अप्रैल 25 को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में सामाजिक समरसता एवं सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी के संदर्भ मे थी l बैठक मे डॉक्टर कृष्ण कुमार पाटिल (अंतराष्ट्रीय नोबेल प्रतिभा पुरस्कार प्राप्त, संगीत विभूति सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से विभुषित) को प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l
उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री मेघनाथ यादव, प्रदेश संयोजक श्री ब्रम्हदेव पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष गण श्री संत कुमार केसकर,श्री घनश्याम देवांगन, श्री अनुरूप साहू, दुर्ग संभागाध्यक्ष (अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ) एवं जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग श्री भानु प्रताप यादव,श्री जीवन सिन्हा कोषाध्यक्ष, डॉ डीपी देशमुख प्रदेश मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे l