Trending NewsUncategorizedछत्तीसगढ़लेटेस्ट अपडेट

CG BREAKING: 6 अफसरों का तबादला…सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बने IAS रजत कुमार……

रायपुर:  छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संवर्ग के दो और राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। आईएएस रंजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। रजत कुमार के पास वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम और रेल परियोजनाएं विभाग की भी जिम्मेदारी है। वहीं मुकेश कुमार बंसल को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुकेश बंसल के पास रहेगी। सामान्य प्रशासन के उप सचिव अन्वेष धृतलहरे के हस्ताक्षर से पह आदेश जारी किया गया है। इधर शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार विनायक शर्मा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है। विनायक शर्मा छत्तीसगढ़ संवाद में जनसंपर्क महाप्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक ममता यादव बिलासपुर जिले की संयुक्त कलेक्टर बनी है। इसी प्रकार माधुरी सोम ठाकुर को कोरबा जिले की संयुक्त कलेक्टर, स्निग्धा तिवारी को जांजगीर-चांपा की संयुक्त कलेक्टर, अशोक कुमार मार्बल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ की डिप्टी कलेक्टर और गीता रायस्त, उपायुक्त राजस्व संभागीय आयुक्त ऑफिस बस्तर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *