BIG BREAKING: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके
दिल्ली एनसीआर में सुबह-सुबह भूकंप का जोरदार झटका लगा है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह के समय जब अधिकांश लोग सो रहे थे, तभी बिल्डिंग जोरों से हिले लगे। लोग आधी नींद में जगे और बाहर की ओर भागे। यह झटके सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए हैं। धरती इतनी जोर से हिली की दरवाजे, खिड़की से लेकर बेड तक सब कुछ हिलने लगा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैसे तो दिल्ली ेमें अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं, लेकिन इस बार के झटके काफी जोरदार थे। इसका कारण यह भी था कि इस बार भूकंप का केंद्र भी दिल्ली के ही आसपास 5 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया है। यही कारण है कि पूरी बिल्डिंग हिल गई। धरती कुछ समय तक हिलती रही, जिससे लोगों की नींद खुल गई और दहशत जैसा माहौल हो गया।
पीएम मोदी ने दिल्ली में आए भूकंप पर ट्वीट कर लोगों से अपील की है। पीएम मोदी ने बताया कि इस स्थिति में लोगों को क्या करना चाहिए।
पीएम मोदी ने यह ट्वीट सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। बता दें कि आज दिल्ली में आए भूकंप के झटके इसलिए भी घातक है, क्योंकि इसका सेंटर दिल्ली के इलाके में ही 5 किलोमीटर की गहराई में मापा गया है। यह तो आपको पता ही होगा कि भूकंप के एपी सेंटर पर सबसे अधिक खतरा होता है।