Trending NewsUncategorizedराष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीयलेटेस्ट अपडेट

BIG BREAKING: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन…..

अयोध्या: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) का निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज होने के बाद से वह बीते 3 फरवरी से लखनऊ स्थित पीजीआई में ऐडमिट थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • अयोध्या रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी थे आचार्य सत्येंद्र दास
  • आचार्य सत्येंद्र दास का संतकबीर नगर में 1945 में हुआ था जन्म
  • 1 मार्च 1992 को रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में हुए नियुक्त

संतकबीर नगर के थे निवासी

आचार्य सत्येंद्र दास ने अपनी पहचान राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी के रूप में बनाई। वह संत कबीरनगर के रहने वाले थे। उनका जन्म 20 मई 1945 को हुआ था। हालांकि, बचपन में ही उन्होंने अयोध्या का रुख कर लिया था। बचपन से ही आचार्य सत्येंद्र दास का राम के प्रति अत्यधिक लगाव था। गुरु अभिराम दास जी से प्रभावित होकर आचार्य सत्येंद्र दास ने संन्यास ले लिया। आश्रम में रहने के लिए उन्होंने 1958 में अपना घर छोड़ दिया। इसकी जानकारी जब उन्होंने अपने पिता को दी, तो उन्होंने भी कोई आपत्ति नहीं जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *