CG BREAKING: केंद्रीय गृह मंत्री पहुंचे चंपारण ,की पूजा अर्चना
चंपारण/केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चंपारण पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ में मौजूद हैं। अमित शाह ने मंदिर में महाप्रभु वल्लभाचार्य के मुख्य प्राकट्य बैठक के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज मौजूद रहे।शाह यहां लगभग 30 मिनट शाह चंपारण में बिताएंगे।
गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का हेलीकॉप्टर नवागांव के गौठान के बाजू में उपमंडी प्रांगण में निर्मित हेलीपैड पर ट्रायल के लिए लैंड किया। महज पांच मिनट में वेरीफाई करके हेलीकॉप्टर फिर वापस उड़ान भर करके गंतव्य की ओर रवाना हो गया।